पाटन पुलिस ने निकाला ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा…..जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

पाटन। जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर आज पाटन पुलिस द्वारा नगर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पुलिस के जवानों ने वंदे मातरम ओर भारत माता को जयकारे लगाए। इस अभियान में नगर के जनप्रतिधि भी शामिल हुए। थाना प्रभारी अनिल साहू ने पाटन थाना क्षेत्र के नागरिकों से अपील किया है की हर घर तिरंगा अभियान में सब शामिल हो।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पाटन थाना स्टाफ के अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पार्षद और नेता प्रतिपक्ष निक्की भाले, दामोदर चक्रधारी, बाबा वर्मा, सागर सोनी, निशा सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।