पाटन: सुरपा मे 5 घंटे से लाइन बंद… रोजमर्रा के कार्यों मे हो रही परेशानी..बिजली विभाग के कर्मचारी नहीं दिखा रहे तत्परता.

दक्षिण पाटन के जामगांव आर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सुरपा में लगभग 5 घंटे से लाइन बंद है जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बिजली विभाग लगातार ऐसे कटौती तो करता है लेकिन ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने के बावजूद भी उसे तत्काल ठीक करने का प्रयास नहीं करते हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है की लगातार ऐसी स्तिथि बनी रहती है जिससे लोग जामगाँव आर सब स्टेशन की घेराव करने की बात निकल कर सामने आ रही है

आधी रात से है लाइन बंद
मिली जानकारी के अनुसार लगभग रात 2:00 बजे से लाइट बंद है और खबर लिखे जाने तक लाइन नहीं आई है, 5 घंटे होने को है लेकिन अभी तक बिजली विभाग के कर्मचारी तत्परता नहीं दिखा रहे है।

रोजमर्रा को कार्यों मे हो रही परेशानी
लाइन बंद होने से रोजमर्रा के कामों को लेकर लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किसी को मजदूरी मे तजाना है तो किसी को ड्यूटी लेकिन बिजली विभाग के कार्यप्रणाली से सभी लोग परेशान है, दैनिक जीवन हस्त व्यस्त है हस्त व्यस्त है।

जामगाँव आर सब स्टेशन का हेल्प लाइन

जामगाँव आर सब स्टेशन का हेल्प लाइन मे कॉल करने पर कंप्लेंट रजिस्टर कर लिया जाता है लेकिन कितनी समय मे सप्लाई शुरू हो जाएगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाती।