बलराम यादव
पाटन।।छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के पदाधिकारियों ने आज एस डी एम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से जो असामाजिक तत्वों ने समाज के पुरोधाओं के प्रतिमा पर कालिख पोती है जिसकी गिरफ्तारी की मांग किया है। पूरा मामला यह है कि ग्राम पंचायत जर्वे थाना-पलारी, जिला-बलौदाबाजार मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो की प्रतिमा मे कालिख पोत दिया था। शरारती तत्वो द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सालिकराम चंद्रवंशी, स्व. झालूराम बंद्रवशी एवं वरिष्ठ समाज सेवी स्व. चोबीसराम चंद्रवंशी की प्रतिमा सहित सामाजिक भवन परिसर की नेम प्लेट पर 16 अगस्त 2025 को कालिख पोतकर समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो का अपमान किया गया है। लगातार हो रहे महापुरूषो के अपमान से छत्तीसगढ मनवा कुर्मी समाज में आक्रोश देखने को मिल रही है। समाज के राज प्रधान युगल आडिल कहा कि एक सप्ताह के भीतर आरोपियो की गिरफ्तारी नही हुई तो छत्तीसगढ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज आंदोलन करने बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालो में राजप्रधान युगल आडिल, जनपद सदस्य भास्कर वर्मा, उपाध्यछ जितेश वर्मा, कोषाध्यछ नीलमणि वर्मा, युवाध्यछ राकेश आडिल, वेदनारायण वर्मा, सरपंच फुंडा रोशन वर्मा, तनमय धुरंधर, प्रवीण वर्मा ,आलोक वर्मा ,दीपक वर्मा , अशोक साहू मधुकांत साहू मौजूद रहें







