पाटन। पाटन से पंदर मार्ग पर मोड़ के पास मंगलवार को मुरूम से भरी एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के समय वाहन की गति अधिक बताई जा रही है, जिसके चलते चालक संतुलन खो बैठा और हाइवा सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में राहत की बात यह रही कि ड्राइवर और क्लीनर दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया।
गौरतलब है कि पाटन क्षेत्र में इन दिनों सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले ही सोनपुर मार्ग पर फ्लाई ऐश से भरी एक हाइवा पलट गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।







