बलराम यादव
पाटन। सड़क दुर्घटना में सेवा सहकारी समिति कुम्हली के प्रभारी समिति प्रबंधक तरुण चंद्राकर के मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक मृतक के शव को रखकर ग्रामीण शाम 5 बजे से रात्रि के 2 बजे तक कड़ाके की ठंड में अपनी मांग को पूरा करने की मांग करते हुए सड़क पर ही बैठे थे। इस बीच प्रशासन से कई दौर का चर्चा हुआ जो कि विफल होता रहा। आखिर में मृतक की पत्नी को संविदा आधार पर अनुकंपा नियुक्ति तथा जो सरकारी सहायता मिलती है उसे देने का आश्वासन मिलने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। वही सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि आज रविवार को परिजनों को थाना बुलाया गया है जहां पर बस मालिक के साथ मृतक के परिजनों का चर्चा होगी। मृतक के परिजनों ने बताया कि बस मालिक भी मुआवजा दे जिससे कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग मिल सके। फिर हाल मामला शांत हो गया है। प्रशासन के तरफ से एसडीएम लवकेश ध्रुव और एसडीओपी अनूप कुमार लकड़ा पूरा समय मुस्तैद रहे।

घटना के बाद जैसे कि पता चला तो एसडीओपी तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद एसडीएम भी पहुंचे । ग्रामीणों के साथ तीन बार चर्चा हुई लेकिन सभी बेनतीजा रहा। ग्रामीणों का मांग था कि बस मालिक और ड्राइवर को मौके पर लाया जाए। बस का परमिट रद्द किया जाए। जानकारी के मुताबिक रात्रि के करीब 2 बजे ग्रामीणों शांत हुए। जिससे बाद रास्ता क्लियर हुआ।।






