पाटन की सड़क फिर खून से रंगी, सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार यूवक की मौत, पाटन ब्लॉक के इस गांव का मामला
पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में सड़क दुर्घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है। इज फिर एक बाइक सवार युवक की रोड ऐक्सिडेंट में मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक खारुन नदी के किनारे ग्राम ओदरागहन में रहने वाले बाइक सवार युवक बिरेंद्र कुमार पिता गोकुल हिरवानी 43 साल सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक कुछ समान लेने दुकान जा रहा था। जिसे चार पहिया वाहन पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। उसे पाटन अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।








