फिर खून से रंगी पाटन की सड़क, फुंडा चौक में साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, हादसा का लगातार चौथा दिन, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। पाटन से दुर्ग फोर लेन मार्ग पर अभी अभी सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग को नवागांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक फुंडा चौक में तेज रफ्तार कार ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। उसके बाद उसे कार चालक ने अस्पताल लाया। बताया जा रहा है की डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।