पाटन।।ग्राम लोहरसी में रहने वाले रामकृष्ण साहू आज सुबह मार्निंग वाक पर निकले तभी अरसनारा मोड के पास अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में लिया। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों के 112 को सूचना दी। उसे पाटन अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि मृतक श्री साहू हायर सेकेंडरी स्कूल झीट में बाबू के रूप में पदस्थ है। फ़िरहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव के पीएम के लिए भेजवा दिया है।







