पाटन: सरपंच का बुलेट चोरी, सनौद थाना में मामला दर्ज, सीसी टीवी में दिख रहा चोर का वीडियो

बालोद। सनौद थाना क्षेत्र में रॉयल एनफील्ड 350 सीसी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्राम डोंडेसरा निवासी कामता प्रसाद साहू (46) की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि यह गाड़ी ग्राम मानिकचौरी के सरपंच महेश साहू( बोहरडीह) का है।।उन्होंने अपने साला के नाम से बुलेट खरीदा था। जिस समय गाड़ी चोरी हुई उसके साला के पास ही गाड़ी था।

शिकायत के अनुसार कामता प्रसाद साहू 13 अगस्त 2026 को ग्राम वासीन से अपने भाई मनमोहन साहू के साथ लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे सख स्टेडियम भोथली के पास सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर लघुशंका के लिए गए थे। वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला।

चोरी हुई मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड 350 सीसी, क्रमांक CG 05 AU 2530 है। वाहन का चेचिस नंबर ME3J3C5FMS2008879 तथा इंजन नंबर J3A5FMS2019105 बताया गया है। बाइक की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये है।

कामता प्रसाद ने 14 अगस्त को थाना सनौद में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन की तलाश और चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।