पाटन एसडीएम उत्तम ध्रुव ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, जन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार मैदान में सक्रिय

पाटन। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही एसडीएम पाटन उत्तम ध्रुव लगातार आमजन से जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और खारून नदी के उफान पर होने से उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति का जायजा लेने वे स्वयं प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे।
एसडीएम उत्तम ध्रुव ने किकीरमेटा, शुक्लाडीह, रीवागहन, ओदरागहन, निपानी, चूलगहन और बोरिद सहित कई बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।
दौरे के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए, जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे।
एसडीएम ने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और जलभराव एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर परिस्थिति में लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।