पाटन,:अग्निवीर में चयनित ललित वर्मा का सेमरी पंचायत ने किया सम्मान

पाटन। ग्राम पंचायत सेमरी द्वारा अग्निवीर योजना में चयनित होने पर ललित वर्मा, पिता संतोष वर्मा, का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने ललित वर्मा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सरपंच कविता ठाकुर ने कहा कि ललित वर्मा ने अपने परिश्रम और लगन से गांव का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। पंचायत की ओर से उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में उपसरपंच कन्हैया यादव सहित पंच अमरीका यादव, गायत्री चैलेक, पुष्प यादव, जमुना ठाकुर, यज्ञश्वरी यादव, चंद्रावली यादव, रिंकी कामेड, रामेश्वर ठाकुर, नूतन यादव, उदेचिलक, देवव्रत भारती एवं राजेन्द्र यादव उपस्थित रहे। सभी ने ललित वर्मा को बधाई देते हुए देश सेवा के उनके संकल्प की सराहना की।