पाटन। स्वामी आत्मानंद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन की छात्रा सोनालिका क्षत्रिय ने कक्षा 10वीं में 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया है।
सोनालिका ने अपनी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह कसही निवासी हैं। उनकी माता कविता और पिता दुलेश्वर क्षत्रिय हैं।
विद्यालय परिवार ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।







