पाटन: सूर्यकांत वर्मा ने 12वीं कॉमर्स में 87.02% अंक हासिल किए


पाटन। स्वामी आत्मानंद मेमोरियल स्कूल पाटन के छात्र सूर्यकांत वर्मा ने कक्षा 12वीं (कॉमर्स) में 87.02 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय एवं परिवार में खुशी का माहौल है।
सूर्यकांत वर्मा, रश्मि भेद प्रकाश वर्मा के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर दादा ईश्वर वर्मा एवं दादी अनुसुइया वर्मा सहित परिवारजनों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।