पाटन।
पाटन क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि बोरिद गांव की रहने वाली तनुजा ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है।
तनुजा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
तनुजा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल रानीतराई (पाटन) की छात्रा हैं। उनकी सफलता के पीछे उनकी मेहनत और शिक्षकों का मार्गदर्शन अहम रहा है।
तनुजा के पिता सुनील वर्मा और माता सत्यभामा वर्मा ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि तनुजा ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
गांव और आसपास के लोग भी तनुजा को बधाई दे रहे हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।







