पाटन।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम प्रगट उत्सव मनाया जायेगा। जिसमें भव्य शोभायात्रा एवम् महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। समाज के युवा अध्यक्ष नितेश तिवारी ने बताया कि बाईक रैली के साथ डीजे धुन में पाटन नगर भ्रमण का कार्यक्रम शाम 4 बजे रखा गया है, शोभायात्रा विप्र भवन से होकर आजाद चौक, आत्मानंद चौक से होकर पुराना बाजार चौक से होकर महामाया मंदिर से होकर खोरपा से होकर वापस विप्र भवन प्रस्थान करेगी। समाज के युवा सचिव आलोक पाण्डेय ने समस्त विप्रजनो को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।







