पाटन तहसील निषाद समाज का चुनाव 9 अगस्त को, इस बार निर्वाचन कश्मकश हो सकती है, बिष्णु और देव भर सकते है नामांकन

पाटन। छत्तीसगढ़ निषाद कैवट समाज, तहसील पाटन के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तहसील पाटन निषाद समाज का चुनाव 9 अगस्त 2026, रविवार को सामाजिक तहसील पाटन निषाद भवन में आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
जानकारी के मुताबिक इस बार अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष देवकुमार निषाद और ग्राम सिपकोंहा के पूर्व सरपंच बिष्णु निषाद का चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है।

चुनाव में पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाले चार परीक्षेत्र—चरौदा, कोही कीकीरेमेटा, ठाकुराइन टोला और केसरा के मतदाता शामिल होंगे।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल, 11 से 11:30 बजे तक नाम वापसी, 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक दावा-आपत्ति तथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

समाज की ओर से सभी संबंधित मतदाताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाने की अपील की गई है।

चुनाव प्रक्रिया के लिए श्री ईश्वर निषाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्री देवनाथ निषाद सह निर्वाचन अधिकारी तथा श्री बिरेन्द्र कुमार निषाद सह निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है।