पाटन : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन,शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान

पाटन। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को पाटन के स्वामी आत्मानंद चौक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, ब्लॉक पाटन जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया। कारगिल युद्ध के योद्धा अरुण कुमार वर्मा ने युद्ध की आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि जिस तरह से भारतीय सैनिक दुश्मनो को खदेड़ा।

इस अवसर पर कारगिल सहित देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले तीन शहीद जवानों के परिजनों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देता रहेगा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल देशमुख, जिला सचिव धनेश यादव एवं संरक्षक सूरजदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए देशवासियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक सोमनाथ वर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू एवं सोहनलाल साहू, सचिव राजेश नायक, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी सैय्यद जाफरी सहित सदस्य मनोहर दास, रामनिवास, राजकुमार, दिनेश साहू, मनोज कुमार वर्मा, धनेश विश्वकर्मा, अशोक यादव, आशीष अग्रवाल, अरुण वर्मा, डी.के. वर्मा, चेतन वर्मा, मनीष यादव, मनोज यादव, सोहन साहू, कुबेर सिंह तथा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वीर शहीदों के अमर रहने के उद्घोष के साथ हुआ।