पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम फुंडा में शनिवार सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने दो भैंसों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम फुंडा निवासी पवन यादव सुबह तालाब से अपनी भैंसों को घर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों भैंसों को ठोकर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाइवा चालक को पकड़ लिया और वाहन सहित पाटन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिला। पुलिस द्वारा वाहन चालक से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।







