पाटन। ग्राम जामगांव एम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर पाटन मंडल के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक और वैचारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रथम दिवस में मुख्य वक्ता के रूप में राजीव अग्रवाल एवं राजेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यशैली के बारे में मार्गदर्शन दिया।
द्वितीय दिवस पर मुख्य वक्ता के रूप में सुरेंद्र कौशिक एवं अजय तिवारी ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया।
मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।
कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







