पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना में बीती रात अज्ञात चोरों ने किसानों के खेतों में लगे पंप कनेक्शन के केबल तारों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर तीन किसानों के खेतों से बिजली के केबल तार काटकर ले गए। बताया जा रहा है कि जिन तारों में विद्युत करंट की सप्लाई थी, उन्हें भी चोरों ने काटकर चोरी कर लिया।

जानकारी के मुताबिक किसान सुनील वर्मा के खेत में लगे बोर के पंप कनेक्शन के केबल तार के साथ ही स्टोर रूम में लगे बिजली के तार भी चोर ले गए। इसके अलावा पास के पटेल बाड़ी और मनहरन वर्मा के खेत में लगे पंप के केबल तारों को भी काटकर चोरी कर लिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद किसानों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने खेतों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है।







