पाटन विस, मतगणना पूरा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के सांसद विजय बघेल को 19543 वोट से हराया, जानिए अन्य  प्रत्याशियों को कितने मत मिले


पाटन। पाटन विस का चुनाव परिणाम आ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सांसद विजय बघेल को 19543 से हराया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 94847 तथा विजय बघेल को 75304 वोट मिले। इसके अलावा, अमित जोगी को 4796, आप पार्टी के अमित कुमार हिरवानी को 953 वोट मिले। इसके अलावा रामचरण यादव 1276 तथा रामचंद्र जांगड़े को 12500 मत मिले। बाकी एक हजार का आंकड़ा पार नही कर पाए। इसके अलावा नोटा में 634 मत पड़े। मधुकांत साहू को 919 मत मिले।