पाटन। नगर पंचायत पाटन के कंडरा पारा में रहने वाले 28 वर्षीय युवक अनिल मरकाम, दाऊ लाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का पाटन में यह आज दूसरी घटना है। पाटन के ही दीपक शर्मा ने ही आत्महत्या कर ली है। सूत्रों के मुताबिक युवक के पास ए सुसाइड नोट मिला है जिसमें कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करना लिखा गया है। पुलिस जांच में मामला खुलेगा। युवक रायपुर में रहकर युवक काम करता था। पिछले कुछ दिन से युवक अपने घर पाटन आया था।






