पाटन: साहू संघ पाटन  के तीज मिलन समारोह में शामिल होंगी महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू

पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू आज 6 सितंबर को पाटन प्रवास पर रहेंगी। वे तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय तीज मिलन महोत्सव में शामिल होकर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करेंगी।

तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आज 6 सितंबर को अटारी स्थित साहू समाज भवन में तहसील स्तरीय तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समारोह में जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।

कार्यक्रम को लेकर तहसील साहू संघ पाटन के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ संयोजिका एवं उनकी टीम द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। तीज मिलन समारोह में महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारा, एकता एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना है। महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष गरिमा मिलेगी।