पाटन: 30 पौवा देशी मसाला शराब के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

पाटन। थाना जामगांव आर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 30 पौवा देशी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुम्हली में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर थाना जामगांव आर पुलिस लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुम्हली निवासी यशवंत कुमार चंद्राकर पिता चंदूलाल चंद्राकर उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया।

आरोपी को कुम्हली से गब्दी रोड मार्ग पर उसके स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 DD 5079 में अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान वाहन से 30 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना जामगांव आर पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।