पाटन। पाटन के भाजपा नेता गोलू भाले ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। भाजपा से विजय बघेल को पाटन प्रत्याशी बनाए जीने के एक दिन बाद ही गोलू भाले के कांग्रेस प्रवेश से नगर की राजनीति में खलबली मचा दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोलू भाले को गमझा पहना कर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू , नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत देवांगन, कमलेश मिश्रा, पुरुषोत्तम कश्यप भी उपस्थित थे।

- August 18, 2023
पाटन के इस भाजपा नेता ने किया कांग्रेस प्रवेश, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गमझा पहनाकर किया स्वागत,
- by Balram Yadu