पाटन के भाजपाई चुनाव की तैयारी में जुटे, कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भाजपाई, पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित


पाटन। पाटन विधानसभा में चुनावी तैयारी पूरी जोर शोर से शुरू हो गई है। अभी दो दिन पहले ही कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुवे। इसके बाद रविवार को भाजपा ने भी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया। डॉ खूबचंद बघेल सभागार अटारी पाटन में भारतीय जनता पार्टी पाटन विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।। जिसमे वरिष्ट कार्यकर्ताओ का सम्मान, संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओ का सम्मेलन एवम् लाभार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद विजय बघेल, लोकसभा संयोजक प्रेम प्रकाश पांडे ,  पवन साहू किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती  रमशीला साहू पूर्व केबिनेट मंत्री,  राजीव अग्रवाल जिला प्रभारी,  जितेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष, ब्रजेश बिचपुरिया जिलाध्यक्ष,  सच्चिदानन्द उपासने विधानसभा प्राभरी , दयाराम साहू पूर्व विधायक,  कैलाश शर्मा जी पूर्व विधायक,  देवेन्द्र सिंह चंदेल कार्यक्रम प्रभारी,  दिलीप साहू सह प्रभारी ,  रोहित साहू  सह प्रभारी , श्रीमती हर्षा चंद्राकर  सह प्रभारी,  रूपसिंह सिन्हा  जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में  पाटन विधानसभा में निवासरत प्रदेश, जिला, मण्डल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पूर्व मण्डल पदाधिकारी, सभी संस्था के सांसद प्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति, पुराने से पुराने भाजपा के सिपाही/पथ प्रदर्शक, सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ  भाजपा के कार्यकर्ता की उपस्थिति रही। सम्मेलन का आयोजन पाटन विधानसभा के चारो मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमे  लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मण्डल, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल, लोकमनी चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल, राजू निषाद अध्यक्ष कुम्हारी मण्डल का मुख्य भूमिका रही।  आयोजन को सफल बनाने लिए हरिशंकर साहू,विनय चन्द्राकर महामंत्री द्वय मध्यमण्डल, कैलाश यादव, उत्तरा सोनवानी महामंत्री द्वय उत्तर मण्डल तेजेन्द्र पिपरिया, राजेश बंछोर महामंत्री द्वय दक्षिण मण्डल लोकेश यादव, धर्मेंद्र सिन्हा महामंत्री द्वय कुम्हारी मण्डल द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी। इस सम्मेलन में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।