पाटन । पाटन विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रेस्ट हाउस पाटन में संपन्न हुई। जिसमे प्रदेश में बढ़ते अपराध और निरंकुश कानून व्यवस्था के विरोध में 24 जुलाई को होने वाले प्रदेश स्तरीय विधानसभा घेराव में पाटन विधानसभा के सहभागिता के संदर्भ मे विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र साहू आशीष वर्मा , जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू , नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा , नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष हेमंत देवांगन , जवाहर वर्मा , देवेंद्र चंद्रवंशी , खिलेष मारकंडे, सुमित चंद्राकर, सालिक साहू , सोहन जोशी ज युगल किशोर आडिल, जयश्री वर्मा, संतोषी तिवारी, छोटू बघेल, भक्तूराम गायकवाड, प्रशांत शुक्ला, नीरज सोनी, गोपाल देवांगन, विष्णु चंद्राकर, संतोष वर्मा, देव कुमार निषाद, प्रणय टिकरिहा, निशांत त्रिपाठी, मनीष पटेल, युवराज साहू, मोती बघेल, सेक्टर प्रभारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

- July 24, 2024
विधानसभा का घेराव करने पाटन के कांग्रेस भी जायेंगे रायपुर, बैठक में बनाई गई रणनीति
- by Ruchi Verma