फिर खून से रंगी पाटन की सड़क: सड़क किनारे टहल रहे दो युवक को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल, 112 को कॉल किया तो यह जवाब मिला, आक्रोशित है ग्रामीण


पाटन। ब्लॉक के ग्राम लोहरसी में एक बार फिर सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। खाना खाकर टहलने निकले दो युवक को बाइक ने टक्कर मारी जिससे की एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल है। घटना की जब ग्रामीणों ने डायल 112 को दी तो उसे जवाब मिला की पहले थाना को सूचना दीजिए। इसके बाद थाना में सूचना दिए लेकिन पुलिस को आते विलंब हुआ तो निजी गाड़ी से दोनो युवक को अस्पताल ले जाया गया जहा पर लोहरसी निवासी 18 वर्षीय युवक शिवचरण ठाकुर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरा  घायल युवक प्रवेश यादव का इलाज जारी है। इस घटना के बाद पीड़ित युवक के परिवार  को आर्थिक रूप सहयोग मिले सके इसके लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में थाना भी पहुंचे थे। जिसमे युवा कांग्रेस पाटन के महासचिव ,लोक सभा समन्वयक सौरभ चंद्राकर सहित ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे थे।

पाटन  ब्लॉक में फिर से सड़क दुर्घटना में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। फुंडा से लोहरसी के मध्य डोकरी तालाब की मोड पर फुंडा की तरफ से आ रही बाइक में टकरा गया।  बाइक में दो युवक सवार थे साथ ही साथ बताया जा रहा है की बाइक के पीछे स्कूटी पर दो युवती भी थी। जानकारी के मुताबिक खाना खाकर टहलने निकले ग्राम लोहरसी के ही शिवचरण ठाकुर 18 वर्ष एवं प्रवेश यादव 18 वर्ष डोकरी तालाब के पास टहल रहे थे।  अचानक विपरीत दिशा से आ रही तेज गति से बाइक ने दोनों युवक को अपनी चपेट में ले लिया।  जिससे की शिवचरण ठाकुर पास ही बनी नाली में जा गिरी जिससे कि उसे गंभीर चोट लगी।  वहीं प्रवेश यादव को भी चोट लगी है।  घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।  घटना करीब रात्रि 10:00 बजे की बताई जा रही है।  ग्रामीणों से एक युवक ने डायल 112 को फोन करके सूचना दी लेकिन डायलॉग से 112 की तरफ से जवाब आया कि पहले पुलिस थाना को सूचना दो उसके बाद ही हम लोग वहां पर पहुंच पाएंगे । इसके बाद पाटन थाने को सूचना दी गई लेकिन पाटन थाने से भी पुलिस पहुंचने में विलंब होता देख स्थानीय लोगों ने निजी गाड़ी से ही दोनों को अस्पतालले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने शिवचरण ठाकुर को मृत घोषित कर दिया।  वहीं प्रवेश यादव का इलाज जारी है।  इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।। ग्रामीणों का कहना है कि डायल 112 अगर समय पर पहुंच जाती तो हो सकता था दोनों युवक की जान बच जाती।