पाटन। थाना पाटन के ग्राम गुजरा में बीते बुधवार की शाम की करीब 7 बजे स्वराज माजदा की चपेट में आने से गुजरा के ही एक अधेड़ की मौत हो गई। पाटन पुलिस मर्ग कायम कर कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गुजरा में रहने वाले विक्रांत धीमर 42 साल बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी मटिया की तरफ से स्वराज माजदा जो कि राशन दुकान में चांवल छोड़कर वापस जा रहा था तभी गुजरा हाईस्कूल के पास विक्रांत को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि विक्रांत की मौके पर ही मौत हो गई थी। पाटन पुलिस कार्रवाई कर रही है।







