पाटन। पाटन ब्लॉक में रफ्तार का कहर नहीं रुक रहा है। आज दोपहर को करीब 12 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक को चालक नियंत्रित नहीं कर पाया और खेत में जा टकराई, सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण चालक की मौत होने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भरत चेलक नाम का व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन से पांगरी से धमतरी जा रहा था। तभी जाम गांव आर के पास मोड़ में बाइक अनियंत्रित हुई और खेत में जा घुसी। वहां पर सिर पर चोट आने की बात कही जा रही है। उसे गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
