पाटन।।सनशाइन इंस्टीट्यूट पाटन के विद्यार्थी थानसिंह (ग्राम – सिपकोना) कल घोषित जिला पुलिस बल आरक्षक कांकेर के रिजल्ट में टॉप 11 में रैंक हासिल कर अपने सपने को पूरा किया|
गांव में पकौड़ा बेचकर परिवार के आय में सहयोग करते हुए गरीबी में रहकर अपने मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल किया।उन्होंने सनशाइन इंस्टीट्यूट को ग्राम सिपकोना को गौरवान्वित किया। निश्चित ही उसकी सफलता से क्षेत्र के युवा आपसे प्रेरणा लेकर सरकारी नौकरी के लिए मेहनत करेंगे।







