पाटन के स्वामी आत्मानंद स्कूल में होंगे संविदा शिक्षक व आया की भर्ती, प्राचार्य ने निकाला विज्ञापन, जानिए कब तक कर सकते है आवेदन


पाटन।  डीआरएस स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जिला दुर्ग (छ.ग.) में अंग्रेजी माध्यम हेतु एक के जी एंव यू के जी  की कक्षाओं के संचालन एंव अध्यापन हेतु सत्र 2022-23 हेतु शिक्षक एंव आया के सविंदा पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन आमंत्रित किया जाता है। संविदा शिक्षक के 2 पद भर्ती किया जाएगा। जिसके लिए योग्यता हायर सेकेडरी (10+2) कक्षा उत्तीर्ण व मांटेसरी डिप्लोमा रखी गई है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थी को 12 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके साथ ही आया का एक पद पर भर्ती लिया जाएगा। इसके लिए योग्यता आठवी पास रखी है है। 8 हजार प्रतिमाह दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2022 निर्धारित है। आवेदन रजिस्टर डाक से कार्यालय प्राचार्य स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पाटन जिला दुर्ग  के पते पर भेज सकते है। अधिक जानकारी स्कूल के सूचना पटल से भी ली जा सकती है।

Mega Business Meet Bhilai