पाटन। सोमवार को पाटन में रहने वाले सागर सिन्हा नामक युवक की सेक्टर 4 स्थित एक दुकान की तीसरी मंजिल की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सागर पाटन का रहने वाला है। वे सेक्टर 4 स्थित अन्नपूर्णा ड्रेसेस में काम करता था। प्रतिदिन की भांति दोपहर का खाना खाने वे अन्य स्टॉप के साथ ऊपर छत पर गए थे। बाकी स्टाफ नीचे आ गए लेकिन। सागर ऊपर ही रुक कर मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। नीचे दुकान में जाने वाले ग्राहकों की नजर उस पर पड़ी । पहले वे दुकान के नाम वाले होर्डिंग कर गिरे उसके बाद जमीन पर गिरे। जानकारी के मुताबिक सागर को छत से गिरने के बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। फिरहाल इस घटना से पाटन में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक वे पिछले सात माह से उक्त कपड़ा दुकान में काम कर रहा है। घर का इकलौता चिराग था सागर जो कि अपने परिवार के भरण पोषण के लिए पैसा कमाने पाटन से भिलाई जाता था काम करने के लिए। इस घटना की फुटेज सीसी टीवी कैमरा में भी कैद हो गई है।







