पटेल समाज ने मनाई शाकम्भरी पूजा महोत्सव सामाजिक सम्मेलन, बच्चो ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति


पाटन। धनोरा परिक्षेत्रिय करार पटेल समाज के तत्वाधान में ग्राम हनोदा (दुर्ग राज) में शाकम्भरी पूजा महोत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन का कार्यक्रम रविवार को रखा गया । जिसमें पाटन राज को भी अतिथि के रूप में निमंत्रित किया गया था।।सर्वप्रथम माँ शाकम्भरी म पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ माता की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद अतिथि उद्बोधन व बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता यशवंत पटेल ने की। इस अवसर पर सुनील पटेल अध्यक्ष छ. ग.प्रदेश दुर्ग राज, गया पटेल,मोहन पटेल, पाटन राज अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल,संरक्षक- आत्माराम पटेल,गणेश पटेल,उपाध्यक्ष हुलेश्वर पटेल,उपकोषाध्यक्ष अनिल पटेल, रौता राज से रमेश पटेल एवं ग्राम – हनोदा, धनोरा, पोटिया, उमरपोटी, कोडिया,खम्हरिया, पूरई,भानपुरी, लिमतरा के समस्त पदाधिकारी,वरिष्ठ जन,मातायें, युवा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।