पाटन।
पटेल समाज पाटन राज का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव में लक्ष्मी नारायण पटेल ने पवन पटेल को पराजित कर एक बार फिर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
चुनाव में कुल 74 मत डाले गए, जिसमें लक्ष्मी नारायण पटेल को 44 मत प्राप्त हुए, जबकि पवन पटेल को 30 मत मिले। मतगणना के बाद लक्ष्मी नारायण पटेल को विजयी घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल को समाज के सदस्यों ने बधाई दी और उनके नेतृत्व में समाज के विकास की उम्मीद जताई। चुनाव सम्पन्न होने के बाद समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।







