पंडरिया-पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सोमवार को ग्राम सोनपुरी निवासी पुष्पा पात्रे को ट्राइसिकल भेंट कर उनके आवागमन को सुगम बनाने का प्रयास किया।उन्होंने कहा कि उनके चेहरे पर आई मुस्कान और आत्मविश्वास को देखकर मन बहुत ही प्रसन्नता हुई।उन्होंने कहा कि इससे वह आने -जाने में आत्मनिर्भर होगी तथा सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हमारा सदैव प्रयास रहा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सहयोग के साथ सम्मान, सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता और अवसर के साथ आगे बढ़ने का विश्वास दिला सकें।

पुष्पा के जीवन की राह थोड़ी और आसान हो, उनके कदम आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें यही मेरी शुभकामना है।







