पंडरिया-ब्लाक के ग्राम डोमसरा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत विजयादशमी उत्सव मनाया गया। जिसमें संघ के सदस्यों के द्वारा गांव में पथ संचालन किया गया तथा शस्त्र पूजन कर सुरक्षा तथा शाहस का प्रदर्शन किया गया।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सहदेव साहू ने कहा कि संघ सभी धर्मों का सम्मान तथा राष्ट्र हित की समर्थन करता है।अग्रेजो की गुलामी के समय से आज तक संघ ने त्याग व साहस का परिचय दिया है साथ ही सभी को देश प्रेम तथा आपसी सहयोग के लिए प्रोत्साहित करता है।मुख्य अतिथि के रूप में नारायण सिंह ठाकुर थे।श्री सिंह ने भी संबोधित करते हुए राष्ट्र प्रेम तथा त्याग की बात बताई। कार्यक्रम में डोमसरा , सिरमागुड़ा , पड़की, ख़रहट्टा, पौनी, महली , नानापुरी व आसपास के स्वयं सेवक संघ उपस्थित थे।







