पाटन। शिव शक्ति गणेशोत्सव समिति पाटन द्वारा दाई के दुलरवा नवरत्न झांकी पटपर वालों की ओर से भव्य झांकी का आयोजन 16 सितंबर को पाटन के मेला ग्राउंड में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 8 बजे से होगी। झांकी को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक मेला ग्राउंड पहुंचेंगे, जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर काफी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन समिति द्वारा झांकी के सफल आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।







