ध्वजारोहण के साथ गूँजी राष्ट्रभक्ति मुख्य अतिथि प्रेमलता नागवंशी का प्रेरक संदेश



नगरी/सिहावा, बेलरगांव।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शीतला देवी शासकीय हाई स्कूल घटुला  में  भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ । मुख्य अतिथि जनपद सभापति श्रीमती प्रेमलता नागवंशी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया।
  
अपने उद्बोधन में श्रीमती नागवंशी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि आज का दिन हमें देशभक्ति, एकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राजेश कश्यप ने किया। कार्यक्रम में
सरपंच सरिता ध्रुव ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र मिश्रा ,  मंडल  महामंत्री मोनू साहू, उपसरपंच वेदराम साहू, सांसद प्रतिनिधि अजय नाग ,सहकारी समिति अध्यक्ष खुशीराम नाग ,कीर्ति कुमार साहू, निर्मल पटेल ,ध्रुव कुमार कश्यप ,गुडेस साहू ,रवेंद्र साहू,घुरऊ राम साहू, तेज कुंजाम,धर्मेंद्र कोसरे, भंवर सिंह कश्यप भानु देव ,शत्रुघन साहू, दसरू साहू ,रंजना पटेल ,रामेश्वरी साहू सहित विद्यालय परिवार, पालकगण, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह का संचालन जांगड़े सर द्वारा किया गया और अंत में प्रधान पाठक ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।