पटवारी ग्रुप अ फर्स्ट स्टेप वेलफेयर सोसायटी ने स्कूली बच्चों को जूते वितरित किये।


पंडरिया- आरम्भ – अ फर्स्ट स्टेप वेलफेयर सोसाइटी ( पटवारी सदस्य) द्वारा हर वर्ष की भांति अपने  संस्था के  माध्यम विभिन्न स्कूली बच्चों को सुगम शिक्षा और स्कूली शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए ब्लॉक के दूरस्थ  वनाचल क्षेत्र के प्राथमिक शाला भूरभुसपानी, मंजगांव, गभोड़ा, कुंडापानी, बिरहुलडीह, प्राथमिक, माध्यमिक शाला पंडारीपानी व आश्रम पंडारीपानी के लगभग 320 बच्चों को जूता मोजा, कॉपी पेन वितरण किया गया।समिति के सदस्य पालेश्वर ठाकुर ने बताया कि जब भी हम लोग ऐसे जगह मे जाते तो वहां के बच्चों का जूता पाकर जो चेहरे की मुस्कान  और ख़ुशी देखते है, जो हमको प्रेरणा देता है।कि हम अधिक से अधिक स्कूल और बच्चों तक पहुंचकर उनको शिक्षा के साथ जोड़े रखे रहने के लिए प्रयास करें।उन्होंने बताया कि हमारी संस्था का उद्देशय अधिक से अधिक स्कूली  बच्चों को शिक्षा के लिए जरुरी संसाधन देने का निरंतर प्रयास करना है।