दुर्ग।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगपुरा के हितग्राही श्री पवन कुमार विश्वकर्मा को वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल ₹1.20 लाख की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई। उन्हें योजना अनुसार तीन किस्तों में राशि प्रदान की गईकृ
प्रथम किस्त रू ₹40,000
द्वितीय किस्त रू ₹60,000
तृतीय किस्त रू ₹20,000
प्रधानमंत्री योजना का लाभ मिलने से पूर्व श्री पवन कुमार विश्वकर्मा अपने परिवार सहित कच्चे एवं जर्जर मकान में निवासरत थे, जहाँ बरसात, गर्मी और सर्दी के मौसम में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समय पर प्राप्त किस्तों के आधार पर उन्होंने अपने पक्के आवास का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
नवनिर्मित आवास से उनके परिवार को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर आवासीय वातावरण प्राप्त हुआ है। बच्चों के लिए पढ़ाई का शांत वातावरण उपलब्ध हुआ है तथा परिवार को मौसमजनित कठिनाइयों से राहत मिली है।
इसके साथ ही उन्हें निम्न सुविधाएँ भी प्राप्त हुईं
*अभिसरण योजना का विभाग*
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग शौचालय
उज्जवला योजना खाद्य विभाग गैस कनेक्शन
दीनदयाल ज्योति योजना छ.ग. विद्युत मंण्डल विद्युत कनेक्शन
मनरेगा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 90 दिवस का मनरेगा मजदूरी 21870 राशि रू
एन.आर.एल.एम. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग समूह से लाभ
जल जीवन मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नल कनेक्शन
स्वप्रेरणा सोक्ता गढ्ढा निर्माण
इन सभी सुविधाओं से पवन विश्वकर्मा के परिवार के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
श्री पवन कुमार विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राज्य सरकार एवं ग्राम पंचायत नगपुरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके सपनों के घर को वास्तविक स्वरूप प्रदान किया है। यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा और परिवर्तन का प्रभावी माध्यम है। जिला पंचायत दुर्ग द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं।







