पाटन। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से पाटन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने की।
थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने सभी से शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि हुड़दंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों को सीधे जेल भेजा जाएगा।
उन्होंने शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
बैठक में तहसीलदार पवन ठाकुर, नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी, नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की भाले, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर, पत्रकार संदीप मिश्रा, बलराम यादव, किशन हिरवानी सहित पार्षदगण एवं सरपंचगण उपस्थित







