पुलिस थाना अंडा में हुआ शांति समिति  की बैठक,बैठक में अंडा थाना क्षेत्र के 19  ग्राम पंचायत के सरपँच व जनप्रतिनिधि हुए शामिल

संजय साहू
अंडा। थाना अंडा में होली त्यौहार को लेकर शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुपालन से रोकथाम के उपायों को लेकर थाना अंडा में  शांति समिति की बैठक की गई । बैठक में  होली पर्व को शांति पूर्वक मनाने के लिए  अंतर्गत आने वाले सभी गांवो के  थाना अंडा में  शांति बैठक बुलाया गया था। जिसमें अंडा,चिंगरी, विनायकपुर,आमटी,मासाभाठ,निकुम,तिरगा,झोला,रुदा,खाड़ा, भोथली,आलबरस , जजंगिरी, कुथरेल, अछोटी , भानपुरी,मतवारी,चिरपोटी ,सभी गांवो के सरपंच इस  शांति समिति का बैठक में शामिल हुये। 

थाना प्रभारी श्रध्दा पाठक ने कहा की दुर्ग कलेक्टर का आदेश का पालन करे होली पर्व अच्छे से मनाए।खास तौर पर आगामी त्योहार को शांति व भाइचारे के साथ मनाने पर जोर दिया गया। पुलिस ने बैठक के माध्यम से उपद्रव मचाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हाल में बदमाशों को छोड़ा नहीं जाएगा।  होली के पहले सभी लोग अपने अपने गाँव में ग्रामीण बैठक करके होली को शांति पूर्व खेले और किसी के ऊपर रंग गुलाल जबरदस्ती ना लगाये , होलिका दहन के दिन लकड़ी को ना जलाये कांडे को ही जलाये और किसी भी के घर के बहार रखे वस्तु पर किसी भी प्रकार का कोई तोड़फोड़ नही करना है । ऐसा करने वालों पर अपराध कायम किया जायेगा । गाड़ी पर तीन सवारी नही चले  ।

मौखुटे का उपयोग न करें ध्वनी वाले वस्तु को भी दूर रखें  । होली के दिन कोई भी जगह  रस्सी के द्वारा रोड में वाहन को नही रोकना है इसमें कभी बड़ी घटना हो सकता । किसी भी प्रकार का कोई भी घटना अगर होता है  तो तत्काल पुलिस को कॉल करे । बैठक में प्रमुख रूप से अंडा सरपंच उमादेवी चन्द्राकर, उपसरपंच अमित चंद्राकर, रिसामा सरपंच गीता बैकुंट महानंद,जंजगिरी सरपंच रेखा अजय चतुर्वेदी,कुथरेल सरपंच प्रेरणा राजश्री प्रदीप चन्द्राकर,उप सरपंच लोमेश चंद्राकर, चिंगरी सरपंच पुष्पा देशमुख,आमटी सरपंच घनश्याम साहू,आलबरस सरपंच आशा देशमुख,निकुम सरपंच मुक्ति सुधाकर,तिरगा सरपंच घसिया राम देशमुख उपस्थित थे। साथ ही साथ ग्रामीण जन अध्यक्ष किसान कांग्रेस पुकेश चन्द्राकर, डा पिलेश्वर साहू, बैकुंठ महानंद, दिग्विजय सिन्हा,रेखराज चंद्राकर, पुकेश चंद्राकर, अजीत चंद्राकर, मनोज चंद्राकर, अजय चौहान, गोपाल साहू,लुकेश देवांगन, जामवंत वर्मा,इस अवसर पर एस आई तुलसी राम साहू, एएसआई सुन्दर लाल नेताम, दिनेश वर्मा, राघवेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पात्रे,धन्नु राम,भागवत, कौशलेन्द्र बघेल, महिला प्रधान आरक्षक जेस्मिका कुम्हारे,तृप्ति,आरक्षक नितेश कुर्रे,कोमा,कमलकांत अंगुरे,तेजेश्वर साहू,कुबेर सिंह सहित महिला स्यंव सेविका पुलिस सहित स्थानीय सम्मानित जनप्रतिनिधियों व्यापारी गण एवं नागरिक गण उपस्थित थे।