पाटन थाना में शांति समिति की बैठक आज


पाटन, 27 फरवरी। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पाटन थाना परिसर में आज शुक्रवार शाम 4 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा पत्रकारों की उपस्थिति रहेगी। बैठक के दौरान होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आपसी भाईचारे को बनाए रखने पर चर्चा की जाएगी।
थाना प्रशासन की ओर से सभी संबंधित लोगों से समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की गई है, ताकि पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाया जा सके।