पेंड्रीतराई के छात्रों और शिक्षको ने स्वच्छता शपथ लिया


विकासखंड धमधा,जिला दुर्ग अंतर्गत संकुल सेमरिया के समस्त प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षको और छात्रों ने स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिवस में स्वच्छता शपथ ग्रहण किया।शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई के शिक्षको और छात्रों ने शाला प्रांगण में एक साथ स्वच्छता शपथ लिया।इस कार्यक्रम में शाला के अन्य कर्मचारी भी शपथ लिए। स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिवस शपथ में संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल,प्रधान पाठक दीप्ति किरण तिर्की,नीलम शशि कुजूर,चंद्रकांत,मिथलेश कुमार जायसवाल, षडानंद देशलहरे उपस्थित रहे।