अंडा। छग पेंशनर समाज गुण्डरदेही के सदस्य ग्राम अछोटी पहुंचकर छग पेंशनर समाज गुण्डरदेही के सदस्य ईश्वरी प्रसाद दिल्लीवार के निधन पश्चात उनके परिजनों से मिला। श्रद्धांजलि देते हुए परिजन को ढांढस बंधाया। पदाधिकारियों ने बताया कि दिल्लीवार काफी मिलनसार व्यक्ति थे। संगठन के कार्यों में बहुत ही सक्रीय रहते थे। सभी सदस्यों के दुख सुख में हमेशा साथ रहते थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली वार के निधन से पेंशनर समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय ईश्वरी प्रसाद दिल्लीवार की पत्नी दौलेश्वरी दिल्लीवार, पुत्र सुरेश दिल्लीवार से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर
छग पेंशनर समाज गुण्डरदेही के अध्यक्ष अशोक कुमार साहू, अर्जुन सिंह मंडावी, अशोक कुमार दिल्लीवार, हरिवंश मिश्रा, अरुण साहू, जी एस अग्निहोत्री, गंगाराम सगरवंशी, आत्माराम धनकर, गजपति साहू, मेघनाथ साहू, बेनी राम सार्वा आदि उपस्थित रहे।







