पंडरिया । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर के दिव्यांग धरम यादव को पक्का घर मिला है।इसी तरह अनेक नगर वासियों के पक्के घर का सपना इस योजना से पूरा हो पा रहा है।
प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी) शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत (शहरी) सीमा अंतर्गत पंडरिया मे कुल 2385 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमे से 1826 आवास पूर्ण कर लिए गए है। समय समय पर शासन द्वारा निकाय को लक्ष्य प्रदान किए जाते हैं,जिनमे से छत स्तर को पूर्ण करने के लिए निकाय द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किए गए हैं।नवंबर 2024 से शासन द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना 2.0 का शुभारंभ हुआ है,जिसमे रैपिड असेस्मेंट सर्वे के द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु वार्ड वार शिविर लगाकर हितग्राहियों के द्वारा ऑन लाइन आवेदन कराया गया है।जिसमे 140 हितग्राहियों का ऑन लाइन आवेदन प्राप्त हो चुका है।







