ठाकुराइनटोला पहुंच रहे बाढ़ का पानी देखने लोग, लक्ष्मण झूला में एंट्री बंद, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग


पाटन। ठाकुराइनटोला में खारुन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई है। नदी में तेज बहाव के चलते लक्ष्मण झूला में प्रवेश बंद कर दिया गया है।
लक्ष्मण झूला के मुख्य गेट के सामने भी पानी का बहाव तेज हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए लोगों को झूला की ओर जाने से रोका जा रहा है।
प्रशासन एवं स्थानीय स्तर पर लोगों से अपील की गई है कि खारुन नदी में पानी अधिक होने के कारण लक्ष्मण झूला में न जाएं और नदी के तेज बहाव से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।