ढाबा में मांस बिक्री और गंदगी से लोग परेशान, कार्रवाई की मांग, पाटन से बठेना मार्ग में स्थित है ढाबा


पाटन। पाटन से बठेना मार्ग पर स्थित मैत्री विद्यालय के पास एक ढाबे के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हनुमान मंदिर के समीप स्थित इस ढाबे में खुलेआम मांस की बिक्री की जा रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।
इसके अलावा ढाबा संचालकों द्वारा आसपास गंदगी फैला दी जाती है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू बनी रहती है। खासकर सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पाटन निवासी पंचराम साहू, लाला राम सिन्हा और कपिल सिन्हा ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।