पाटन ब्लॉक के इस गांव में पेयजल के लिए भटक रहे है लोग, सुबह सुबह  सैकड़ों  की संख्या में सरपंच के घर पहुंची महिलाएं, पानी की व्यवस्था करने का आश्वासन मिला


पाटन। ग्राम पंचायत खर्रा के भाटापारा में रहने वाले लोगों को इन दिनों पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बीती कुछ दिनों से इस वार्ड में नल का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके कारण पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।

आज सुबह सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सरपंच रेखराम साहू के घर पहुंच गई। महिलाओं ने बताया कि नल से पानी नहीं मिल रहा है। वही बोरिंग का भी वाटर लेबल काफी नीचे चला गया है। जिसके कारण पानी नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने बताया कि किसी तरह से दूर से पानी लाकर काम चला रहे है। उन्होंने जल्द ही  पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस पर सरपंच ने महिलाओं को  आश्वस्त किया कि बोर का काम चल रहा है जिसके बाद पेयजल की संकट दूर हो जाएगी।